रामपुर, अगस्त 31 -- Rampur News: मुरादाबाद स्थित लवीना रेस्टोरेंट में रविवार को मुरादाबाद पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी की मंडलीय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल के पांचों जनपदों में नए जिलाध्यक्षों के मनोनयन की घोषणा की गई, जिसमें रामपुर जनपद की जिम्मेदारी मुनीश चंद्र शर्मा को सौंपी गई है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल ने कहा कि राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर प्रयास कर रहा है। मंडल अध्यक्ष दीपक पुंडीर ने संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- शिक्षकों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...