Rampur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
रामपुर, अगस्त 26 -- Rampur News: सैफनी। गोकशी के दो मामलों में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को थाना पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैरों में गोली लगने की बात सामने आई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, बिचपुरी गांव में खेत में गोवंशीय अवशेष दबाने और बड़ागांव-धुरयाई मार्ग के किनारे गोवंशीय अवशेष पड़े मिलने के मामले में थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। विवेचना के दौरान बिचपुरी निवासी गजराज उर्फ टीटू यादव का नाम प्रकाश में आया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को थाना पुलिस ने वांछित आरोपी टीटू यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.