रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: मिलक। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न स्कूलों और सरकारी संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ध्वजारोहण किया गया। नगर के हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के संस्थापक गंगा शंकर पांडे ने विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना दूबे के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। प्रबंधक मनोज पांडेय और कॉर्डिनेटर एल आर कुशवाहा मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं प्रधानाचार्य, गुरु नानक एकेडमी में विद्यालय के प्रबंधक विशेष शर्मा ने, रामबहादुर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय में विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर अनिल गंगवार ने ध्वजारोहण कर किया। गुरु नानक पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने, लॉर्ड बुद्ध इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक कपिल देव कोरी ने ध्वजारो...