Rampur News: मिलक में मारपीट में तीन पर केस दर्ज
रामपुर, नवम्बर 18 -- Rampur News: कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव निवासी मालती देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही राजू, रिंकू और होरीलाल शराब के नशे में उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान गांव के अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मालती देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना हल्का प्रभारी द्वारा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.