रामपुर, अक्टूबर 5 -- Rampur News: गंज थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव निवासी बबली की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व राजीव निवासी मौहल्ला गंगापुर आवास विकास थाना सिविल लाइंस के साथ संपन्न हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही पति राजीव, देवर बाबू, सास,जमुना, शारदा, रेखा, बीना और अन्य रिश्तेदार दिए गए दान-दहेज से असंतुष्ट थे और अतिरिक्त दहेज के रूप में एक बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। आरोप है कि 23 जुलाई को जब पीड़िता अपने मायके में अकेली थी, तब आरोपी कार से वहां पहुंचे और दहेज की मांग को लेकर फिर से मारपीट की। स्थानीय लोगों को आता देख पीड़िता का पति उसकी 11 माह की बच्ची रूही को जबरन छीनकर फरार हो गया और पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...