रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: बिलासपुर। रास्ते में रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी सद्दाम अली ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह अपने घर के पास से गुजर रहा था। आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले सलमान अली, गुलाब अली और सज्जल अली पुत्र शकील अहमद ने उसे रास्ते में ही रोक लिया तथा रंजिशन गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: उधारी के रुपयों को लेकर युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एवं...