Rampur News: मारपीट करने में तीन पर केस दर्ज
रामपुर, अक्टूबर 30 -- Rampur News: रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर मझरा गांव निवासी सतपाल ने गांव के ही तीन लोगों पर पटाखे फेंकने का विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जीतू, नन्नू और कोका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतपाल के मुताबिक, 21 अक्टूबर को वह अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही तीन लोगों ने पटाखे जलाकर उनके ऊपर फेंक दिए। अचानक हुई इस हरकत पर उन्होंने विरोध जताया तो तीनों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.