Rampur News: मारपीट करने के आरोप में दो पर केस
रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: भोट थाना क्षेत्र के ग्राम पत्थर खेड़ा निवासी सुनील पुत्र नरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के बाहर बाबू के बहनोई शिवम खड़े होकर उनसे बात कर रहे थे। इसी दौरान बाबू वहां पहुंचा और अपने बहनोई शिवम को जबरन घर ले जाने लगा। जब शिवम ने जाने से मना किया, तो बाबू उसके साथ खींचतान करने लगा और विवाद खड़ा कर दिया। विरोध करने पर बाबू और उसका भाई अनिल गाली-गलौज करने लगे। जब सुनील के पिता नरेश ने इस गाली-गलौज का विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: बकरा चोरी विवाद में मारपीट, दो का सिर फोड़ा हमले में नरेश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.