Rampur News: मामूली बात को लेकर घर में घुस कर मारपीट,चार पर रिर्पोट
रामपुर, जुलाई 16 -- Rampur News: स्कूटी का हॉर्न बजाने को लेकर घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गहलुइया निवासी जयपाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लिखा कि स्कूटी का हॉर्न बजाने के विरोध में गांव निवासी डालचंद,ऋषिपाल, ढाकन लाल,रूप किशोर ने उनके साथ गाली गलोज करना शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मारपीट के मामले मे रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.