Rampur News: महारानी पद्मावती की स्मृति में निकली भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन
रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: ढकिया/शाहबाद। महारानी सती पद्मावती की स्मृति में लगने वाले ऐतिहासिक ध्वजा मेले का मंगलवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने किया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मेले में पहुंचे। एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि महारानी पद्मावती की स्मृति में लगने वाला यह मेला अपनी तरह का विशेष आयोजन है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों और देश की संस्कृति के सम्मान के लिए आयोजित होने वाला यह मेला सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का माध्यम है। उन्होंने मेले को पर्यटन मंत्रालय के माध्यम से प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास किए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.