रामपुर, अक्टूबर 3 -- Rampur News: राजकीय महाविद्यालय रजानगर स्वार में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राधे श्याम गिरि ने की। प्राचार्य डॉ. राधे श्याम गिरि ने महात्मा गांधी के जीवन, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्र...