रामपुर, अक्टूबर 28 -- Rampur News: नगर के माटखेड़ा मार्ग पर मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान वहां मांस का टुकड़ा फेंकने से तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित वाल्मीकि समाज और श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा को बीच में ही रोककर कड़ा विरोध दर्ज कराया। जय श्री राम के नारे लगाते हुए खूब हंगामा किया। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर में परंपरागत रूप से शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जैसे ही शोभायात्रा माटखेड़ा मार्ग पर पहुंची तो वहां अचानक मांस का टुकड़ा गिरने से हड़कंप मच गया। धार्मिक भावनाएं आहत होने से नाराज श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा विवाद और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन...