रामपुर, अक्टूबर 30 -- Rampur News: बेकाबू केंटर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। दुर्घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की दो दिन बाद शनिवार को शादी होनी थी। परिजनों में शादी की तैयारियां चल रहीं थी। लेकिन जब मोहम्मद आलम की दुर्घटना में मौत की सूचना मिली तब शादी की सारी तैयारियां धरीं रह गईं। परिजनों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना गुरुवार की दोपहर चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में हुई। पड़ोसी गांव गांगन नगली निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद आलम पुत्र अमीर अहमद उर्फ छोटे किसी कार्य से बिजारखाता आया था। घर वापस लौटते समय स्वार-बाजपुर मुख्य मार्ग पर अचानक विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंद दिया। ...