रामपुर, अक्टूबर 31 -- Rampur News: मसवासी में तेज बुखार से पीड़ित डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से मृतक मासूम के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल के बीच शनिवार की देर शाम मासूम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। घटना क्षेत्र के गांव बिजारखाता में हुई। इस गांव के निवासी अमीर अहमद के डेढ़ वर्षीय बेटे मोहम्मद अदनान को बीते दो दिनों से बुखार आ रहा था। गांव के डॉक्टरों से इलाज कराया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। शनिवार को तेज बुखार से पीड़ित अदनान को परिजनों ने नगर के डॉक्टर को दिखाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने परिजनों को बाजपुर ले जाने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: पिता के बाद बुखार से किशोर ने दम तोड़ा परिजन अभी बच्चे को बाजपुर लेकर जा ही रहे थे कि मानपुर उत्तरी गांव के नजदीक रास्ते म...