Rampur News: मसवासी में पांच दुकानदारों से वसूला जुर्माना, रैंप तोड़ा
रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: मसवासी। नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण और गंदगी को लेकर विशेष अभियान चलाया। दुकानों के आगे सामान सजाकर बैठने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर पांच दुकानदारों से दो हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। गंदगी करने वाले आठ व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माना आरोपित किया गया तथा सड़क पर अवैध रूप से रैंप बनाकर अतिक्रमण करने वाले एक व्यक्ति का रैंप भी तोड़ा गया है। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार चंद्रा ने बताया कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा l नगर की जनता से यह अपील है कि सरकारी भूमि, सड़क के किनारे नाले-नालियों के ऊपर, सड़क की पटरी पर अतिक्रमण न करें तथा किसी की व्यक्तिगत भूमि या सार्वजनिक भूमि पर कूड़ा-करकट डालकर घूर आदि के ढेर लगाकर गंदगी न करें। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: अतिक्रमण हटाओ अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.