रामपुर, अगस्त 26 -- Rampur News: मसवासी। क्षेत्र के करीमपुर गांव में बुधवार को कोसी नदी किनारे भेड़ चरा रहे ग्रामीण की भेड़ पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया, जबकि गंभीर रुप से घायल भेड़ की उपचार के लिए ले जाने से पहले ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। करीमपुर गांव निवासी जसवंत सिंह पाल बुधवार को कोसी नदी किनारे भेड़ चरा रहे थे। बताया गया है कि बाबा शेख फरीद स्टोन क्रशर के पास अचानक जंगल से निकले तेंदुए ने एक भेड़ पर हमला कर दिया। भेड़ की गर्दन पर हुए तेंदुए के वार से वह लहूलुहान हो गई। तेंदुए को देखकर ग्रामीण ने शोर मचाया, जिस पर वह भेड़ को छोड़कर मौके से भाग गया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मदद के लिए मौके की ओर दौड़ पड़े। तेंदुए के हमले में भेड़ गंभीर रुप से घायल हो गई थी। ग्र...