रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: मसवासी। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के विरोध पर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के तीन छात्र घायल हुए हैं। जिसमें एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित छात्र की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। उधर, मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना मंगलवार को नगर के एक इंटर कॉलेज के गेट के सामने मुख्य मार्ग पर हुई। आरोप है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी कई छात्र कॉलेज में पढ़ने वाले दूसरे छात्र तुषार और तरुण को बीते कई दिनों से जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारु हो जाते थे। मंगलवार को मामले की फिर से पुनरावृत्ति हुई तब विवाद हो गया। छात्र...