Rampur News: मसवासी में किशोरी से रेप, रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के मामा की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी अभी फरार बताया गया है। किशोरी के मामा की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 16 अगस्त की शाम करीब 6:45 बजे किशोरी अपने मामा के घर से दूसरे मामा के घर गई थी। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में गांव शिकारपुर निवासी अनस मिला। आरोप है कि अनस ने किशोरी का हाथ पकड़कर उसे जबरन पास के गन्ने के खेत में ले गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डरी-सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर अपने मामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.