रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज के इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। अस्पताल पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज के इंजेक्शन लगाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब हड़कंप मच गया। हांलांकि पीएचसी प्रभारी डॉक्टर अच्छन खां ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ। जिसमें नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक डॉक्टर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज के इंजेक्शन लगाता दिख रहा है। हांलांकि हिन्दुस्तान वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब मामला चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोगों का कहना है कि अस्पताल पर पर्याप्त दवाएं भी नहीं हैं। डॉक्टर साजबाज किए गए मेडिकल स्टोरों से दवा लाने को पर्ची लिखकर थमा देते हैं। जि...