Rampur News: मसवासी चौराहे पर युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, भर्ती
रामपुर, जुलाई 29 -- Rampur News: मसवासी। नगर के मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग स्थित मुख्य चौराहे पर एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसे उपचार के लिए स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई ने पुलिस चौकी मसवासी में तहरीर देकर मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजारखाता निवासी वसीम अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसका भाई यासीन मसवासी चौराहे पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने उसके भाई के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से यासीन गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.