रामपुर, जुलाई 6 -- Rampur News: मसवासी। नगर के एक बाइक मैकेनिक की रामनगर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना में मैकेनिक की पत्नी घायल हुई है। दुर्घटना की वजह अचानक बाइक के आगे आई एक महिला को बचाना बताया गया है। घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दुर्घटना रविवार को होनी बताई गई है। नगर के मोहल्ला चाऊपुरा निवासी बाइक मैकेनिक अली रजा अपनी पत्नी के साथ रामनगर में रिश्तेदारी में शामिल होने गए थे। बताते हैं कि वापस लौटते समय अचानक सड़क पार करने के दौरान एक महिला बाइक के सामने आ गई। महिला को बचाने के चक्कर में अली रजा नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर गए। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार, अली रजा का तेजी से सिर सड़क पर लगा। जिससे वह लहूलुहान हो गए। दुर्घटना में पत्नी के भी...