Rampur News: मसवासी के चौहद्दा में फिर चहलकदमी करते दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल
रामपुर, जुलाई 22 -- Rampur News: क्षेत्र में तेंदुए की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। मंगलवार को चौहद्दा गांव के पास जंगल में तेंदुआ दिखाई देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। हांलांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग घरों में रहने को मजबूर हो जाते हैं। किसान भी फसलों की रखवाली ठीक से नहीं कर पा रहे हैं और सुरक्षा की दृष्टि से समूह बनाकर खेतों पर जाने को विवश हैं। डीएफओ प्रणव जैन के निर्देश पर गठित वन विभाग की टीम गांव जमना-जमनी एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन अब तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है। इस बीच लगातार अलग-अलग स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.