Rampur News: मध्याह्न भोजन करने वाले छात्रों की अलग-अलग फोटो अपलोड करना अनिवार्य
रामपुर, अक्टूबर 13 -- Rampur News: रामपुर। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की फोटो अपलोड करने में लापरवाही पर सख्ती की है। प्राधिकरण के निदेशक प्रेम रंजन सिंह ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर डिजिटल रजिस्टर के माध्यम से भोजन ग्रहण करने वाले छात्रों की अलग-अलग फोटो अपलोड कराने को कहा है। 12 अक्टूबर को जारी निर्देश में कहा गया है कि पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में प्रतिदिन मध्याह्न भोजन ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी डिजिटल रजिस्टर के माध्यम से प्राप्त की जाती है। योजना के प्रभावी अनुश्रवण और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था लागू है। इसके तहत प्रधानाध्यापक और प्रभारी अध्यापकों को भोजन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.