रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में दुकान के ताले तोड़कर कब्जा करने के आरोप में मदरसा जमीयत उल अंसार के पूर्व मुतवल्ली और उनके दो भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। गंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी समीर ने शिकायती पत्र देकर कहा था कि पिछले लगभग 30 वर्षों से उसकी दुकान मदरसा जमीयत उल अंसार की इमारत में संचालित है। पहले उसके पिता ताहिर अली दुकान चलाते थे और नियमित रूप से किराया अदा करते थे। पिता के निधन के बाद वह दुकान का संचालन कर रहा है। आरोप लगाया कि आठ जनवरी 2026 को जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के बाहर नए ताले लगे मिले और शटर अंदर से बंद था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गैराज की दुकानों पर कब्जे पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दुकान खोलने पर पीछे की दीवार टूटी हुई मिली। समीर का आरोप है कि मदरसा जमीयत उल अं...