Rampur News: मंदिर में फेरे गेट पर खड़ी रही उत्तराखंड पुलिस
रामपुर, जुलाई 16 -- Rampur News: प्रेमी जोड़े नें मंदिर में शादी की रस्में पूरी की। जबकि उत्तराखंड से आई पुलिस प्रेमी जोड़े का मंदिर के बाहर इंतजार करती रही। एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाकर प्रेमी जोड़ा बाहर निकला तो पुलिस देखती रह गई। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के शादीनगर हजीरा गांव का है। गांव निवासी एक युवक का उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 8 दिन पहले युवती अपना घर छोड़कर प्रेमी के पास चली आई। जबकि उत्तराखंड पुलिस दी युवती की तलाश में क्षेत्र में घूम रही थी। बुधवार दोपहर बाद प्रेमी जोड़ा मंदिर में शादी की रस्मे पूरी करने के लिए पहुंच गया। पंडित को बुलाने के बाद फेरों की तैयारी शुरू हो गई। उत्तराखंड पुलिस को मालूम हुआ तो पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। मंदिर के अंदर प्रेमी जोड़े के फेरे चलते रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.