Rampur News: मंदिर परिसर में झोपड़ी के अंदर फंदे पर लटका मिला बंगाली बाबा का शव
रामपुर, अक्टूबर 31 -- Rampur News: मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर स्थित गोटिया मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंगाली बाबा का शव उनकी झोपड़ी में फंदे से लटका मिला। बाबा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे कुछ ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर झोपड़ी के अंदर फंदे पर लटके बाबा के शव पर पड़ी। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतक को गांव के लोग बंगाली बाबा के नाम से जानते थे। अभी तक उनका वास्तविक नाम और पता स्पष्ट नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.