रामपुर, अक्टूबर 19 -- Rampur News: आस्था, विश्वास और भक्ति इसी का नाम है। रामभक्त भाजपा नेता ने कारसेवा के दौरान जो शपथ ली थीं, अब पूरी हुई। बेशक, कार्य पूर्ण होने में 34 साल का लंबा समय लगा, लेकिन श्री राम मंदिर निर्माण के बाद 21 के बजाय 25 फुट की प्रतिमा भी बनकर तैयार हो गई। सोमवार को नवमी पर सुंदर कांड के पाठ के बाद शाम को प्रतिमा का अनावरण होगा। कभी कल्याण सिंह उर्फ बाबूजी के खास रहे अशोक विश्नोई आजकल भाजपा नेता हैं, वह भाजपा के जिला महामंत्री रहे हैं। वह वर्ष 1992 में बजरंग दल में हुआ करते थे, इस दौरान वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कार सेवा में गए थे। वहां जाकर उन्होंने भव्य मंदिर निर्माण कराने और कम से कम 21 फुट ऊंची प्रतिमा बनवने की कसम खाई थी, लेकिन अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में देरी होने के कारण मंसूरप...