रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: रामपुर, प्रमुख संवाददाता। बीते तीन दिन से मेहरबान हुए मौसम का बड़ा असर हुआ है। बारिश ने ओजोन की लेयर ही धो डाली, लिहाजा वायु की गुणवत्ता सुधर गई है। बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुकी रामपुर की आबोहवा अब सामान्य हो गई है। बीते करीब चार माह से मंडल के जनपदों की आबोहवा सांसों के लिए सही नहीं थी। वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 से 400 तक जा पहुंचा था, जिसके चलते हवा दमघोटू हो गई थी। खासकर रामपुर में एक्यूआई 150 से 200 के आसपास ही रह रहा था। लेकिन, अब सूचकांक एक बार फिर सौ से नीचे आ गया है, यह सभी के लिए अच्छी खबर है। वहीं, जीव विज्ञान के प्रवक्ता सचिन सिंह की मानें तो सूरज की किरणों की तपिश और लगातार होती बारिश से ओजोन लेयर पर हानिकारक गैस रिक्येक्ट करके फ्यूज हो जाती हैं, जिसके चलते आक्सीजन में कार्बन डाई आक्साइड समेत ...