रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: रामपुर। मंगलवार की दोहपर हुई हल्की बूंदाबांदी ने पिछले कई दिनों से भीषण उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत दी। सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ गिरी बौछारों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम बेहद सुहाना हो गया। हालांकि, इस खुशनुमा मौसम का मजा ज्यादा देर नहीं टिक सका, क्योंकि शहर के कई इलाकों में अचानक हुई बिजली कटौती ने लोगों के लिए आफत खड़ी कर दी। ​मंगलवार की दोपहर से आसमान में काले बादल घिरे और हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही चिपचिपी गर्मी से परेशान लोगों को इस बूंदाबांदी ने काफी हद तक सुकून पहुंचाया। दोपहर बाद शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर भी चहल-पहल देखने को मिली। वही मौसम के चलते बाजारों में बढ़ी ग्राहको की अवाजाही से दुकानदारों के चेहरों पर भी सुकून देखन...