रामपुर, अक्टूबर 30 -- Rampur News: रामपुर। दक्षार्थ फाउंडेशन फॉर एंटी करप्शन (एनजीओ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजना चौधरी के प्रथम रामपुर आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक में फूल-मालाओं और बुके देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरपाल सिंह यादव को रामपुर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, जबकि मनोज गुप्ता को जिला महामंत्री बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अंजना चौधरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना और आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: 'युवा लें संकल्प तो समाज से खत्म हो जाएगा भ्रष्टाचार' उन्होंने पदाधिकारियों से गांव और ब्लॉक स्तर तक संगठन का व...