रामपुर, अगस्त 25 -- Rampur News: भोट में घोड़ा चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आने के बाद सीओ बिलासपुर में मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को बयान दर्ज कराने के लिए जुल्फिकार को बुलाया गया। जिसके बाद उसके बयान दर्ज किए गए। हालाकिं,जुल्फिकार ने झूठा शपथ पत्र बनवाने का आरोप लगाया है। भोट निवासी जुल्फिकार का 16 अगस्त की देर शाम घोड़ा गायब हो गया था।17 अगस्त की सुबह उन्होंने भोट थाने में घोड़े के चोरी होने की तहरीर दी। पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के उन्हें थाने से लौटा दिया। जिसके बाद वह खूद ही उसे खोजने लगे थे। इस बीच उन्हें जानकारी मिली थी कि घोड़ा भटकता हुआ रोड़ पर घूम रहा था। जिस पर दो युवक सोनू वाल्मीकि और सुभाष वाल्मीकि उसे घर ले आए थे। जानकारी आने के बाद वह दोनों के घर पहुंचे थे और घोड़े की पहचान की थी। 18 अगस्त की...