रामपुर, नवम्बर 11 -- भैयादूज पर उमड़ा उत्साह Rampur News: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक भैयादूज का पर्व बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार और शगुन भेंट कर उनके प्रति अपना स्नेह जताया। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उत्साह का माहौल रहा। भैयादूज पर भाइयों के घर पहुंचने के लिए बहनों और भाइयों का आवागमन सुबह से ही शुरू हो गया था। कोई निजी वाहनों से तो कोई बस और ट्रेन से अपने गंतव्य तक पहुंचने में जुटा रहा। इसके चलते रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ देखने को ...