रामपुर, जुलाई 19 -- Rampur News: भीम आर्मी भारत एकता मिशन के उत्तर प्रदेश सचिव एडवोकेट सत्यपाल सिंह बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आजाद और प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार आजाद को भेज दिया है। एडवोकेट सत्यपाल सिंह बादल ने संगठन की मौजूदा राजनीतिक दिशा पर गहरी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया कि दिनांक 18 जुलाई को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली गई। सत्यपाल सिंह बादल के अनुसार, संगठन का यह कदम बहुजन समाज की मूल सामाजिक विचारधारा से हटने जैसा है, जिससे उनका मन अत्यंत आहत और उदास है। कहा कि मैं बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों की विचारधारा पर चलने का और समाज की सेवा करने का हरसंभव प्...