रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: मिलक। मंगलवार को भाकियू महाशक्ति की बैठक का आयोजन नगर स्थित कार्यालय पर किया गया।बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।वही ग्राम पंचायत परम के कानूनगो से वार्ता कर किसानों की समस्याओं को तत्काल समाधान और सम्मान देने की बात कही गई।बैठक में जिला अध्यक्ष लाला राम गंगवार, मंडल अध्यक्ष मजदूर मोर्चा विनोद पटेल, मिलक तहसील प्रभारी कल्लू पांडे, नगर अध्यक्ष जमील अहमद, तहसील सचिव निसार अहमद, नगर सचिव जावेद अंसारी, नगर मंत्री अखिल अहमद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...