रामपुर, सितम्बर 9 -- Rampur News: रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन से पूर्व कलेक्ट्रेट स्थित पार्क में किसानों की एक पंचायत आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: कर्ज माफी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगी भाकियूकिसानों की पंचायत पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के गरीब किसानों और मजदूरों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की कि प्रभावितों को सभी प्रकार का मुआवजा दिया जाए, उनके कर्ज और बिजली के बिल माफ किए जाएं। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों के बच्चों की पढ़ा...