रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: रामपुर। आसमान से बरसती बारिश और सड़कों पर पानी के बीच रविवार को रामपुर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान पार्श्वनाथ की भव्य श्रीजी शोभायात्रा एवं रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें बारिश की बूंदें भी श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को डिगा नहीं सकीं। रविवार की प्रात:10:30 बजे मंदिर परिसर से धार्मिक ध्वजों के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। जैसे-जैसे रथ यात्रा आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का कारवां बढ़ता गया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रथ यात्रा कोतवाली, नसरुल्ला खां बाजार, सराफा बाजार, मिस्टन गंज और सराय गेट होते हुए उत्सव पैलेस पहुंची। उत्सव पैलेस पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक संगीतमय पूजन का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत के बीच जैन सम...