रामपुर, नवम्बर 15 -- Rampur News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (रजि.) शाखा जनपद रामपुर के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के जन्मोत्सव पर आज 25वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर तीन बजे तिलक कॉलोनी स्थित जोकी राम की बगिया से प्रारंभ होकर मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर संपन्न होगी। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं बरेली विधायक अरुण कुमार सक्सेना तथा रामपुर विधायक आकाश सक्सेना (हनी) शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश अध्यक्ष ए.के. जीहरी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरिराज स्वरूप भटनागर और राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महामंत्री विविन जीहरी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Raebareli News: धूमधाम से निकाली गई भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा म...