Rampur News: भंडारे से लौट रहे व्यक्ति पर लाठी-रॉड से हमला, केस दर्ज
रामपुर, अक्टूबर 26 -- Rampur News: थाना क्षेत्र में भंडारे से लौट रहे व्यक्ति पर गांव के ही चार लोगों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के सुजातगंज निवासी सचिन ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसके पिता सोहनलाल 25 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे गांव के बाहर मढ़ी पर लगे भंडारे से खाना खाकर घर आ रहे थे। वही रास्ते में गांव के ही रंजीत, प्रेमबाबू, मुत्ता, रमेश ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें रोक लिया। आरोप है कि चारों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। वही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव को आए उसके भाई मोनू के साथ भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया केस दर्ज कार्यवाही शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.