रामपुर, जुलाई 11 -- Rampur News: ​रामपुर। तिलक नगर कॉलोनी स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर शनिवार की दोपहर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। ​संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि पीला तालाब बेहद व्यस्त और मुख्य मार्केट वाला क्षेत्र है। वहां से कूड़े का डंप सेंटर हटाया जाना चाहिए। कहा कि एक किलोमीटर दूर तक का और चारों ओर का कूड़ा इकट्ठा करके बाजार के बीचो-बीच डाला जा रहा है। इससे पूरे बाजार में व्यापारियों, आम जनता और क्षेत्र के निवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। सोनी ने बताया कि व्यापार मंडल के अनुरोध पर मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन ने जीआईएस (कर) सर्वे के बाद से किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया है ,लेक...