रामपुर, अक्टूबर 26 -- Rampur News: बेटों से मिलने की उम्मीद लेकर घर से गुजरात निकले 42 वर्षीय हरनाम सिंह मौर्य की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया। शनिवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर थाने से फोन आया तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। हरनाम सिंह का शव रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। शुक्रवार आधी रात तक परिवार से उनकी बात हुई थी, लेकिन इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। उधर, बेटे रेलवे स्टेशन पर पिता का इंतजार करते रहे और इधर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। खजुरिया थाना क्षेत्र के नरसुआ गांव निवासी हरनाम सिंह मौर्य पुत्र पोथीराम बुधवार दोपहर करीब तीन बजे घर से गुजरात के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बहन के घर से लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, हत्या का आरोप वहां उनके बेटे रहते हैं। परिजनों क...