रामपुर, सितम्बर 16 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बेटी से छेड़छाड़ और परेशान करने का विरोध करना एक पिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक और उसके परिजनों ने परिवार को धमकाया और बेटी का रिश्ता तुड़वाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के सामने रहने वाला शादाब पुत्र नियाज हाजी आए दिन उनकी बेटी से छेड़छाड़ कर परेशान करता है। आरोप है कि शादाब जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने की धमकी देता है। पीड़ित ने जब बेटी के लिए कहीं रिश्ता तय करने जाते हैं तो शादाब संबंधित परिवार के घर पहुंचकर रिश्ता तुड़वाने का प्रयास करता है। आरोप है कि वह मोबाइल में एआई के माध्यम से बनाई गईं आपत्तिजनक फोटो और वीडियो होने ...