रामपुर, सितम्बर 6 -- Rampur News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जमीन और मेंथा प्लांट पर कब्जा करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस के नादर बाग निवासी मुस्तफा अहमद ने शिकायत कर बताया कि उनकी कृषि भूमि ग्राम चक हरदासपुर में गाटा संख्या सात में 0.376 हेक्टेयर है। उनके अनुसार यह जमीन वर्ष 1978 में बैनामे के जरिए खरीदी गई थी और वहां मेंथा प्लांट स्थापित किया गया था। आरोप लगाया गया है कि उनकी पत्नी के भाई इश्तियाक हुसैन को स्थानीय स्तर पर देखरेख के लिए फर्म में नाममात्र का साझेदार बनाया गया था। वर्ष 1994 में इश्तियाक हुसैन की मृत्यु के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर मेंथा प्लांट को किराये पर दिए जाने की बात कहते हुए उससे मिलने वाली रकम शिकायतकर्ता को नहीं दी।आरोप है कि आरोपी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जमीन...