Rampur News: बिलासपुर में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: बिलासपुर। क्षेत्र के गांव पिपलिया महतो में रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने पर खलबली मच गई। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। रविवार की सवेरे पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव पिपलिया महतो में रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर उपनिरीक्षक सोमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बाद में पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई तो, उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। जिसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.