रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: बिलासपुर। बेसहारा पशुओं की समस्या से परेशान एक ग्रामीण ने विरोध दर्ज कराने का अलग तरीका अपनाया। अज्ञात व्यक्ति ने रात के अंधेरे में चुपके से कोतवाली के अंदर गाय का एक बछड़ा बांध दिया। मंगलवार को जब पुलिसकर्मियों की नजर बछड़े पर पड़ी तो वे हैरान रह गए। दिनभर पुलिसकर्मी ही उस बेसहारा बछड़े के सेवादार बने रहे। पुलिसकर्मियों ने उसके लिए चारे और पानी की व्यवस्था की। इसके साथ ही कोतवाली में बछड़ा बांधकर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुलिस कोतवाली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना क्षेत्र में बेसहारा गोवंशीय पशुओं की गंभीर होती समस्या का प्रमाण है। नगर और ग्रामीण इलाकों में छुट्टा पशुओं की तादाद लगातार बढ़ रही है। सड़कों पर घूम...