रामपुर, नवम्बर 4 -- Rampur News: सैफनी। पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने सोमवार रात एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो में 20.497 किलोग्राम अफीम पकड़ी, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें दो बरेली और एक आरोपी पंजाब के मोगा का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सैफनी थाना क्षेत्र में ताजपुर बेहटा गांव के पास शाहबाद-बिलारी मार्ग स्थित शिव धर्मकांटे के पास घेराबंदी कर एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवधेश कुमार शर्मा निवासी हडौलिया भोलापुर थाना कैंट,...