Rampur News: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सभासदों ने एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन
रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: सैफनी। नगर पंचायत सैफनी के सभासदों ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) विद्युत वितरण खंड, रामपुर को ज्ञापन सौंपकर नगर की बदहाल बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि नगर में लगातार बिजली कटौती, ट्रांसफार्मरों के बार-बार खराब होने, केबलों में आग लगने, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति, व्यापार और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। सभासदों ने जर्जर केबल बदलने, ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने, नए ट्रांसफार्मर लगाने और वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे नेटवर्क का निरीक्षण कराकर स्थायी समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अंजली चौधरी, पंकज शर्मा, अजीम अंसारी, शानू हाजी और शब्बू अंसारी आदि सभासद शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.