Rampur News: बिजली चोरी में 11 के खिलाफ एफआईआर
रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: रामपुर में विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को शहर के पहाड़ी गेट क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दर्जनों मकानों और प्रतिष्ठानों के कनेक्शन खंगाले, जिसमें 11 लोग बिजली चोरी करते पाए गए। विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ पहाड़ी गेट इलाके में यह कार्रवाई की गई। तड़के शुरू हुए इस चेकिंग अभियान से क्षेत्र के बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। टीम ने घर-घर जाकर मीटरों की स्थिति देखी और केबल तारों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कई स्थानों पर मुख्य लाइन से अवैध रूप से केबल जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। बिजली विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.