रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्वार बिजलीघर पहुंचे। हालांकि एसडीओ के मौके पर मौजूद न होने से किसानों में नाराजगी बढ़ गई और प्रदर्शन की स्थिति बन गई। इसी बीच सूचना मिलने पर तहसीलदार ने किसान नेता सलामत जान को तहसील मुख्यालय बुलाया, जहां एसडीओ स्वार और ग्रामीण क्षेत्र के जेई को भी बुलाकर वार्ता कराई गई। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने किया प्रदर्शनबिजली कटौती और किसान प्रतिनिधियों की वार्ता वार्ता के दौरान किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती, आपूर्ति व्यवस्था और अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। एसडीओ ने बताया कि टांडा क्षेत्र में तकनीकी फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति...