रामपुर, सितम्बर 3 -- Rampur News: बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (अ) की मासिक पंचायत नगर स्थित निरीक्षण भवन में हुई। पंचायत के बाद किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम आदेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि अधिक बारिश से भगवतीपुर, नादरगंज, खंजीपुरा, अहमदनगर समेत कई गांवों में उड़द की फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके अलावा किसान-मजदूरों के राशन कार्ड बनवाने के लिए सर्वे कराने, बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में दवा का छिड़काव कराने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ जिला अध्यक्ष आकिल खान, विद्याराम पाल, शकील अहमद, महिपाल सिंह, अफसर अली, झंडू सिंह, रामचरण सिंह, सुमित यादव, राजपाल सिंह मौर्य, दानी सागर, नन्हे मलिक, अनवर अली, सती सागर ...