रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: पटवाई। पटवाई-जौलपुर मार्ग पर नवनिर्मित हो रहे पुल के पास बनाई गई अस्थायी पुलिया पहली ही बारिश का दबाव नहीं झेल सकी। बारिश के तेज बहाव के कारण इस अस्थायी पुलिया का एक बड़ा हिस्सा नाले में बह गया है, जिससे क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों की भारी आबादी का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है। निर्माण कार्य की कछुआ गति और प्रशासनिक अनदेखी के चलते स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटवाई-जौलपुर रोड पर नाले के ऊपर अंग्रेजों के जमाने का एक पुराना और जर्जर पुल था। इस पुराने पुल को तोड़कर वहां एक आधुनिक और मजबूत नया पुल बनाया जाना है, जिसके लिए शासन द्वारा लगभग तीन करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है। विभागीय ठेकेदारों ने पुराने पुल को तो बेहद तेजी से ध्वस्त कर दिया, लेकिन...